भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से रही असफल, कांग्रेस को नहीं मिला यात्रा का कोई लाभ- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

bharat-jodo-yatra-failed-to-impact-congress didnt get any benefit of it : cm shivraj singh chauhanचुनाव में शानदार जीत के बाद न्यूज18 इंडिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमीश देवगन का एक सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आयोजित किया। इंटरव्यू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड़कर सभी 29 सीटों पर पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। जनता का साथ हमेशा भाजपा के साथ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसके लिए नौकरी के क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना चाहते है। मध्य प्रदेश अब बीजेपी का गढ़ बन गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित महिलाओं के हित में चल रही अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से असफल रही है। हमारी जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी बधाई दी है।

मध्यप्रदेश के अगले सीएम के चेहरे पर टिप्पणी करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के दिग्गज नेता इस संबंध में फैसला करेंगे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता करता हूं और अपना काम कर रहा हूं।

 ईएवीएम के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह विपक्षी नेता भाजपा ने झूठे आरोप लगाने का बहाना तलाश रहे है, ऐसा नहीं है। भाजपा ईमानदार सरकार है और पूरी ईमानदारी के साथ मध्य प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में आई है।